Skip to main content

जब_बाबासाहेब_ने_कहा_मैं_अछूत_हूं

675.  #जब_बाबासाहेब_ने_कहा_मैं_अछूत_हूं...✍️✍️

जब बाबा साहेब कोलंबिया विश्वविद्यालय से पढ़ाई पूरी करके भारत वापस आये तो एक स्टेशन पर उतरे,
बाबा साहेब के दोनों हाथों में बडी़ बडी़ सुटकेस थी स्टेशन के बाहर एक टाँगे वाला खडा़ था
बाबा साहब का गाँव स्टेशन से 6 कि.मी.दूर था।

बाबा साहब ने अपने गांव का नाम लेते हुए उस टाँगे वाले से कहा...गाँव चलोंगे,
टाँगे वाले ने कहाँ,
हाँ साहब चलेंगे..चार पैसे मे गाँव चलना तय हुआ।

1.   बाबा साहब दोनों सुटकेस टाँगे मे रखकर बैठ गये,
दो कि.मी. चलने के बाद बातों बातों मे टाँगे वाले ने बाबा साहब को पूछा "साहब आप किस जाति के हो?"
बाबा साहब सुट बूट टाई लगाये हुये थे।

बाबा साहब कभी झूठ नहीं बोलते थे,
बाबा साहब ने टाँगे वाले से कहा #मै_अछूत_हूँ
टाँगे वाले को आश्चर्य हुआ "क्या साहब मजाक करते हो"

बाबा साहब ने कहा "नहीं मैं मजाक नहीं कर रहा हूं,
मैं महार जाति से हूं"
इतना सुनते ही टाँगे वाले ने टाँगा रोक दिया और कहा "#अरे_रे_उतरो_उतरो_मेरी_गाड़ी_से_उतरो"

बाबा साहब के सामने उस टाँगे वाले की कोई औकात नहीं थी।
#टाँगे_वाला_घुटने_तक_एक_मैली_सी_धोती_फटा_मैला सा कुर्ता पहने हुआ था,
फर्क था तो सिर्फ जाति का था,
टाँगे वाला बाबा साहब से केवल एक पायदान ऊँची जाति का था
ये वो जाति है जिसके लिये बाबा साहाब ने काँग्रेस में कानून मंत्री रहते हुए उस जाति को काँग्रेस सरकार ने आरक्षण नहीं देने के कारण से मंत्रीपद से त्यागपत्र दे दिया था यानि "OBC "

2.     टाँगे वाला
"अरे मेरी गाडी़ को अपवित्र कर दिया अब मुझे गाडी़ पर गौमूत्र छिड़कना पड़ेगा उसका शुद्धीकरन करना पड़ेगा "

अरे साहब छोटी जाति के हो,छोटी जाति जैसे रहा करो,
आप को सुट बूट पर देखकर मैं धोखा खा गया।
बाबा साहाब ने उस टाँगे वाले से विनती करते हुये कहा
"भाई मैं सिर्फ छोटी जाति का हूं करके तुम मुझे गाडी़ पर नही बिठाओंगे?
टाँगे वाला "नहीं मैं नहीं बिठाऊंगा,आप पैदल जाओ"

3.   बाबा साहब की उस समय मज़बूरी थी,
शाम का वक्त हो चला था,अँधेरा बस होने ही वाला था। बाबा साहाब ने फिर उस टाँगे वाले से कहा
"भाई मैं तुम्हे डबल पैसे दूंगा पर तुम मुझे मेरे गाँव तक छोडो़।

मेरे पास दो बडी़ बडी़ सुटकेस है और रात बस होने वाली है मैं पैदल नहीं जा सकूंगा। डबल पैसे के लालच में गाडी़ वाला बाबा साहब को गाँव छोड़ने को तैयार हुआ।
टाँगे वाले ने कहा "मै आप को गाँव छोड़ दूंगा, पर मेरी एक शर्त है"

बाबा साहाब ने पूछा "कौन सी शर्त? मै तो डबल पैसे देने को राजी हूँ "
टाँगे वाले ने कहा "डबल पैसे तो आप दोंगे, पर आप छोटी जाति से हो इसलिये
#गाडी़_आप_चलाओंगे_मैं_बैठूँगा।

4.    बाबा साहब की मजबूरी थी उन्होनें गाडी़ वाले की शर्त मान ली।
एक मैला भिखारी सा दिखने वाला वो टाँगे वाला एक इतने बडे़ बाबा साहब के सामने शर्त रखता और मज़बूरी में बाबा साहब को मानना पडा़।
उस समय जातिवाद चरम पर था, इसलिये बाबा साहब को उस टाँगे वाले की शर्त माननी पडी।

बाबा साहाब ने कहा "मुझे मंजूर है" बाबा साहब को कैसे भी अपने गाँव पहुंचना था।
बाबा साहब की जगह बैठा टाँगे वाला और टाँगे वाले की जगह बैठे बाबा साहब गाडी़ चलाते हुये तीन कि.मी. चल पड़े।
अँधेरे का समय और बाबा साहब को गाडी़ चलाने का उतना अनुभव न होने के कारण गाडी़ का एक पहिया गढ्ढे में चला गया और गाडी़ पलट गयी।
टाँगे वाला गाडी़ पर से कूद गया, पर बाबा साहब गिर गये।
उनके घुटने पर चोट आयी इसके बाद गाडी़ वाला आगे तक नहीं जा सका।

शर्त के अनुसार बाबा साहब ने गाडी़ वाले को डबल पैसे दिये और दोनों हाथों में सुटकेस जिसमें बाबा साहब के कपडे़ और किताबें थी लेकर बाबा साहेब पैदल ही अपने घर की और चल पड़े जो अभी एक कि.मी. दूर था।
जैसे तैसे घुटने मे चोट के कारण लंगड़ाते हुये बाबा साहब घर पहुँचकर "रमा.. रमा.." करके रमा बाई को आवाज लगायी।

रमा बाई अपने हाथों में लालटेन  लिये अपने साहब की आवाज सुनकर बाहर आयी,
देखा तो बाबा साहब लंगडाते हुये चल रहे थे।

रमाबाई ने बाबा साहब से पूछा "क्या हुआ,
साहब क्यों लंगड़ाते हुये चल रहे हो?"

बाबा साहब की आँखे भीग गयी,
उन्होनें रूँदे गले से कहा "देख रमा जिस देश में मेरा जन्म हुआ है उस देश के लोग मुझे पानी को हाथ नहीं लगाने देते, गाडी़ वाला गाडी़ पर नहीं बिठाता।
कितना जातिवाद का जहर है इस देश मे?

5.   मैं आज पराये देश से आ रहा हूँ वहाँ मेरा कितना सम्मान होता है। वहाँ मुझे Doctor of literature की उपाधि मिली
वहां के कुलगुरू ने #मुझे_अपना_मूल्यवान_पैन_भेट किया है।

फिर बाबा साहेब ने कहा कि जब  मेरे जैसे पढ़े लिखे और विद्वान की ये दशा है
तो मेरा समाज तो बिलकुल ही अनपढ नादान है।

"ये जातिवाद तो मेरे समाज को पैरो तले रौंद डालेगा,
मुझे कुछ करना चाहिए"

#Note:- इस तरह न जाने बाबा साहेब ने कितनी मुश्किलो को सहा,
बाबा साहब की उपरोक्त करूणामयी घटना से हम सभी को सबक लेना चाहिए,
कहीं ऐसा न हो कि हम लोगों की नासमझी से पुनः इसी तरह की स्थिति में न आ जायें,
क्यों कि आज जो देश की स्थिति है वह किसी से छिपी नहीं है।
चारो ओर भय व आतंक की स्थिति पैदा की जा रही और  आये दिन अपराधों की बाढ़ सी आ गयी है।

बाबा साहेब के सभी बच्चें जुड़े रहिएगा,
कोशिश करूँगा आपके समक्ष बाबा साहेब से संबंधित कुछ इसी प्रकार अनमोल जानकारियां भविष्य में प्रस्तुत कर सकूं,

जब भी समय मिलेगा तब तब बाबा साहेब के सम्मान में कुछ अन्य शब्द लेकर अवश्य आऊगा,
तब तक के लिए जय भीम नमो बुद्धाय🙏

Vishwambar Singh

Comments

Popular posts from this blog

साइमन कमीशन पर एक सच्चाई जो हमारे सामने गलत रूप से पेश की गई!

 साइमन कमीशन पर एक सच्चाई जो हमारे सामने गलत रूप से पेश की गई!                                            भारत में आज तक ये ही पढ़ाया गया था, कि गांधी ने साइमन कमीशन का विरोध किया!  लेकिन ये नहीं पढ़ाया जाता कि तीन शख्स थे जिन्होंने साइमन कमीशन का स्वागत किया!   इन तीनो शख्सो के नाम निम्न है - 1- सर छोटूराम जी, जो पंजाब से थे 2- एससी से डॉक्टर बाबा सहाब अम्बेडकर जी, जो महाराष्ट्र से थे! 3- ओबीसी से शिव दयाल चौरसिया जी, जो यूपी से थे!    अब सवाल ये उठता है कि गांधी ने साइमन का विरोध क्यों किया?  क्योंकि 1917 में अंग्रेजो ने एक एक कमेटी का गठन किया था, जिसका नाम था साउथ बरो कमिशन!  जो कि भारत के शूद्र अति शूद्र अर्थात आज की भाषा में एससी एसटी और ओबीसी के लोगों की पहचान कर उन्हें हर क्षेत्र में अलग अलग प्रतिनिधित्व दिया जाए और हजारों सालों से वंचित इन 85% लोगों को हक अधिकार देने के लिए बनाया गया था!  उस समय ओबीसी की तरफ से शाहू महाराज ने भास्...

अशोक चक्र " का जब issue उठा तब।

 🇮🇳"अशोक चक्र " के लिए बाबासाहब ने बहुत Struggle किया है। .. " अशोक चक्र " का जब issue उठा तब। पूरी Parliament में हंगामा शुरू था। .. पूरी Parliament दनदना गयी थी।..   पहले राष्ट्रध्वज का कलर बनाने के लिए बाबासाहब ने " पेंगाली वेंकैय्या " को चुना था। ...पेंगाली वेंकैय्या को कलर के बारे में जनाकारी थी। ... उनका संवैधानिक चयन बाबासाहब ने किया था। ,.. पेंगाली वेंकैय्या ने ध्वज का कलर तो बनाया लेकिन वो कलर ऊपर निचे थे ... मतलब सफ़ेद रंग सबके ऊपर , फिर ऑरेंज और फिर हरा। ...  बाबासाहब ने सोचा , अगर अशोक चक्र हम रखे तो वो नीले रंग में होना चाहिए , और झंडे के बिच में होना चाहिए  ... ऑरेंज रंग पे " अशोक चक्र " इतना खुल के नहीं दिखेगा। ... बाबासाहब ने सोचा , अगर सफ़ेद रंग को बिच में रखा जाए जो की शांति का प्रतिक है , उसपर अशोक चक्र खुल के भी दिखेगा। .. और शांति के प्रतिक सफ़ेद रंग पे बुद्ध के शांति सन्देश का अशोक चक्र उसका मतलब बहुत गहरा होगा। ...  इसलिए बाबासाहब ने वो कलर ठीक से सेट किये। .. और सफ़ेद रंग बिच में रखा ताकि उसके ऊपर " अशोक चक्र  रखा जाए। ...

तीन शख्स थे जिन्होंने साइमन कमीशन का स्वागत किया था

 जो लोग साइमन कमीशन की सही जानकारी नही रखते और गांधी को हीरो समझते है वो सुनले समझले *साइमन कमीशन की हकीकत ।* *हमें आज तक यही  पढ़ाया गया था, कि गांधी ने साइमन कमीशन का विरोध किया था ,, लेकिन यह  नहीं पढ़ाया जाता कि तीन शख्स थे जिन्होंने साइमन कमीशन का स्वागत भी  किया था ।।* *इन तीन शख्स के नाम निम्न है -* *1- ओबीसी से चौधरी सर छोटूराम जी। जो पंजाब से थे।* *2- एससी से डॉक्टर बी आर अम्बेडकर। जो मध्यप्रदेश  से थे।* *3- ओबीसी शिव दयाल चौरसिया जो यूपी से थे।।* *अब सवाल ये उठता है कि गांधी ने साइमन का विरोध क्यों किया?*   *क्योंकि 1917 में अंग्रेजो ने एक एक कमेटी का गठन किया था,, जिसका नाम था साउथ बरो कमिशन,, जो कि भारत के शूद्र अति शूद्र अर्थात आज की भाषा में एससी एसटी और ओबीसी के लोगों की पहचान कर उन्हें हर क्षेत्र में अलग अलग प्रतिनिधित्व दिया जाए,, और हजारों सालों से वंचित इन 85% लोगों को हक अधिकार देने के लिए बनाया गया था,, उस समय ओबीसी की तरफ से शाहू महाराज ने भास्कर राव जाधव को,, और एससी एसटी की तरफ से डॉक्टर अम्बेडकर को इस कमीशन के समक्ष अपनी मांग रखने क...