Skip to main content

चंद्रशेखर ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया मानवाधिकार का मुद्दा

चंद्रशेखर ने संयुक्त राष्ट्र में उठाया मानवाधिकार का मुद्दा








वीडियो साथ

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के समक्ष किसान आंदोलन एवं सीएए विरोधी आंदोलन के दौरान आंदोलनकारियों के साथ हुए मानवाधिकार उल्लंघन का मुद्दा उठाया हैं। चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने इस दौरान संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से कहा कि भारत की सरकार अपने आंदोलनकारी नागरिकों के मानवाधिकारों का मूल रूप से हनन कर रही हैं और प्रताड़ित कर रही है।

भीम आर्मी चीफ़ चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में प्रत्यक्ष रूप से किसान आंदोलन‌ और सीएए विरोधी आंदोलन से जुड़े लोगों के साथ हुए मानवाधिकार उल्लंघन पर बात रखी। चंद्रशेखर रावण ने कहा कि लोकतांत्रिक देश में लोगों के मानवाधिकार होते हैं और वे मानवाधिकार स्वतंत्र होते हैं। लेकिन भारत में सरकार द्वारा इन्हीं स्वतंत्र मानवाधिकारों को कुचला जा रहा है।

चंद्रशेखर रावण ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के समक्ष कहा कि भारत में सरकार के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले लोगों को अलोकतांत्रिक तरीकों से प्रताड़ित किया जाता हैं। उन्होंने कहा कि देश में विशेष तौर से अल्पसंख्यकों और दलितों को निशाना बनाया जा रहा है और उत्पीड़न किया जा रहा है। आंदोलनकारी युवाओं को फर्जी और झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है जिससे उनकी आवाज़ दबाई जा सके।

चंद्रशेखर आज़ाद रावण ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे किसान आंदोलन को खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने आंदोलनकारियों पर आंसू गैस, वाटर कैनन और लाठी का प्रयोग किया गया जिससे आंदोलन को जबरदस्ती समाप्त कराया जा सके।‌ आंदोलन में‌‌ शामिल छोटे बच्चों, बुजुर्गों‌ और महिलाओं का भी उत्पीड़न किया गया।

चंद्रशेखर रावण ने इस दौरान सीएए विरोधी आंदोलन का भी जिक्र करते हुए कहा कि सीएए विरोधी आंदोलनकारियों को फर्जी और झूठे मुकदमों में फंसा कर उनके विरोध को दबा दिया गया। उन्होंने कहा कि भारत की सरकार हर उस आवाज़ को दबा देना चाहतीं हैं जो सरकार के विरोध में उठती हैं।

चंद्रशेखर रावण ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद से अनुरोध किया कि परिषद मानवाधिकारों का वहन करने के लिए भारत से आग्रह करे और साथ ही सरकार द्वारा बनाए गए गैर संवैधानिक कानूनों पर भी रोक लगाए।

Comments

Popular posts from this blog

साइमन कमीशन पर एक सच्चाई जो हमारे सामने गलत रूप से पेश की गई!

 साइमन कमीशन पर एक सच्चाई जो हमारे सामने गलत रूप से पेश की गई!                                            भारत में आज तक ये ही पढ़ाया गया था, कि गांधी ने साइमन कमीशन का विरोध किया!  लेकिन ये नहीं पढ़ाया जाता कि तीन शख्स थे जिन्होंने साइमन कमीशन का स्वागत किया!   इन तीनो शख्सो के नाम निम्न है - 1- सर छोटूराम जी, जो पंजाब से थे 2- एससी से डॉक्टर बाबा सहाब अम्बेडकर जी, जो महाराष्ट्र से थे! 3- ओबीसी से शिव दयाल चौरसिया जी, जो यूपी से थे!    अब सवाल ये उठता है कि गांधी ने साइमन का विरोध क्यों किया?  क्योंकि 1917 में अंग्रेजो ने एक एक कमेटी का गठन किया था, जिसका नाम था साउथ बरो कमिशन!  जो कि भारत के शूद्र अति शूद्र अर्थात आज की भाषा में एससी एसटी और ओबीसी के लोगों की पहचान कर उन्हें हर क्षेत्र में अलग अलग प्रतिनिधित्व दिया जाए और हजारों सालों से वंचित इन 85% लोगों को हक अधिकार देने के लिए बनाया गया था!  उस समय ओबीसी की तरफ से शाहू महाराज ने भास्...

अशोक चक्र " का जब issue उठा तब।

 🇮🇳"अशोक चक्र " के लिए बाबासाहब ने बहुत Struggle किया है। .. " अशोक चक्र " का जब issue उठा तब। पूरी Parliament में हंगामा शुरू था। .. पूरी Parliament दनदना गयी थी।..   पहले राष्ट्रध्वज का कलर बनाने के लिए बाबासाहब ने " पेंगाली वेंकैय्या " को चुना था। ...पेंगाली वेंकैय्या को कलर के बारे में जनाकारी थी। ... उनका संवैधानिक चयन बाबासाहब ने किया था। ,.. पेंगाली वेंकैय्या ने ध्वज का कलर तो बनाया लेकिन वो कलर ऊपर निचे थे ... मतलब सफ़ेद रंग सबके ऊपर , फिर ऑरेंज और फिर हरा। ...  बाबासाहब ने सोचा , अगर अशोक चक्र हम रखे तो वो नीले रंग में होना चाहिए , और झंडे के बिच में होना चाहिए  ... ऑरेंज रंग पे " अशोक चक्र " इतना खुल के नहीं दिखेगा। ... बाबासाहब ने सोचा , अगर सफ़ेद रंग को बिच में रखा जाए जो की शांति का प्रतिक है , उसपर अशोक चक्र खुल के भी दिखेगा। .. और शांति के प्रतिक सफ़ेद रंग पे बुद्ध के शांति सन्देश का अशोक चक्र उसका मतलब बहुत गहरा होगा। ...  इसलिए बाबासाहब ने वो कलर ठीक से सेट किये। .. और सफ़ेद रंग बिच में रखा ताकि उसके ऊपर " अशोक चक्र  रखा जाए। ...

तीन शख्स थे जिन्होंने साइमन कमीशन का स्वागत किया था

 जो लोग साइमन कमीशन की सही जानकारी नही रखते और गांधी को हीरो समझते है वो सुनले समझले *साइमन कमीशन की हकीकत ।* *हमें आज तक यही  पढ़ाया गया था, कि गांधी ने साइमन कमीशन का विरोध किया था ,, लेकिन यह  नहीं पढ़ाया जाता कि तीन शख्स थे जिन्होंने साइमन कमीशन का स्वागत भी  किया था ।।* *इन तीन शख्स के नाम निम्न है -* *1- ओबीसी से चौधरी सर छोटूराम जी। जो पंजाब से थे।* *2- एससी से डॉक्टर बी आर अम्बेडकर। जो मध्यप्रदेश  से थे।* *3- ओबीसी शिव दयाल चौरसिया जो यूपी से थे।।* *अब सवाल ये उठता है कि गांधी ने साइमन का विरोध क्यों किया?*   *क्योंकि 1917 में अंग्रेजो ने एक एक कमेटी का गठन किया था,, जिसका नाम था साउथ बरो कमिशन,, जो कि भारत के शूद्र अति शूद्र अर्थात आज की भाषा में एससी एसटी और ओबीसी के लोगों की पहचान कर उन्हें हर क्षेत्र में अलग अलग प्रतिनिधित्व दिया जाए,, और हजारों सालों से वंचित इन 85% लोगों को हक अधिकार देने के लिए बनाया गया था,, उस समय ओबीसी की तरफ से शाहू महाराज ने भास्कर राव जाधव को,, और एससी एसटी की तरफ से डॉक्टर अम्बेडकर को इस कमीशन के समक्ष अपनी मांग रखने क...